CM के दौरे से पहले DC का औचक निरीक्षण, 3 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम…

Date:

spot_img

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन के 4 अगस्त को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचने से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। DC ऋतुराज ने बरलंगा के लुकैयाटांड स्थित सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। CM यहां अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बरसी पर नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में युद्धस्तर पर सफाई व सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। जर्जर भवन को तोड़ दिया गया है और प्रतिमा स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान DC ने साफ कहा कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने सभी विभागों को 3 अगस्त तक हर हाल में सभी कार्य पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उधर, बरलंगा से नेमरा तक बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम दिन-रात जारी है। SDM कृष्ण मुरारी तिर्की ने भी स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...