एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को तगड़ा झटका…

Date:

spot_img

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। खबर है कि लगातार दबाव और अभियान के चलते 15 से ज्यादा नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा का करीबी बॉडीगार्ड सनिचरवा भी शामिल है। उसने अपने डेढ़ दर्जन साथियों के साथ एके-47 समेत 12 से अधिक अत्याधुनिक हथियार पुलिस के हवाले किये हैं। हालांकि, इस आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि सभी नक्सलियों को जल्द ही पुलिस मुख्यालय रांची लाकर औपचारिक रूप से सरेंडर कराया जायेगा। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर पुलिस इस पूरे अभियान का खुलासा कर सकती है।

मिसिर बेसरा के नेटवर्क को बड़ा झटका

आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश नक्सली कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय थे और मिसिर बेसरा के दस्ते से जुड़े बताये जा रहे हैं। वहीं कुछ नक्सली पलामू और लातेहार इलाके से हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में साथियों के सरेंडर से मिसिर बेसरा का संगठन और नेटवर्क काफी कमजोर हुआ है।

चाईबासा के जंगलों में छिपा होने की आशंका

करीब 15 दिन पहले मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, मिसिर बेसरा का लोकेशन पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित मुरूम्बुरा गांव की पहाड़ी के पास मिला था। उसके साथ 15 लाख रुपये का इनामी वीरेंद्र हांसदा और मेहनत उर्फ मोछू भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि मिसिर अब भी पश्चिम सिंहभूम के घने जंगलों में छिपा हुआ है, लेकिन लगातार हो रहे सरेंडर से उसकी गतिविधियां और प्रभाव तेजी से सिमट रहे हैं।

मई में भी 27 उग्रवादियों ने डाले थे हथियार

यहां याद दिला दें कि इससे पहले मई में भी मिसिर बेसरा के दस्ते के 25 नक्सलियों समेत कुल 27 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 25 लाख रुपये के इनामी सागेन अंगरिया, गांदी मुंडा, नागेंद्र मुंडा, रेखा मुंडा और सुलेमान हांसदा जैसे हार्डकोर नक्सली शामिल थे। उस दौरान नक्सलियों ने 16 हथियार और 2,857 गोलियां पुलिस को सौंपी थीं।

अब असीम मंडल बना नई चुनौती

इधर, सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक करोड़ रुपये का इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश नई चुनौती बनकर उभरा है। सूत्रों के मुताबिक वह अपने कुछ साथियों के साथ पूर्वी सिंहभूम लौट आया है और बोड़ाम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में उसकी गतिविधियां देखी जा रही हैं। ऐसे में सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी और अभियान तेज कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के दौरे से पहले DC का औचक निरीक्षण, 3 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम…

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन के 4 अगस्त को अपने...

सुनवाई से पहले गार्ड का म’र्डर…

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर के जेएमपी कॉम्प्लेक्स में...

दो बच्चों की मां ने बड़ा तालाब में लगा दी छलांग

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...

मतदाता सूची होगी सही, तभी मजबूत होगा लोकतंत्र : रानी कुमारी

Ranchi : रांची की समाजसेविका रानी कुमारी ने मतदाताओं...

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...