KohramLive : दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना था। लेकिन यह चुनाव हंगामें की वजह से शुरू भी नहीं हो पाया। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। चार घंटे के हो हंगामा के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर चुनाव टल सकता है। उधर, आप ने इस मुद्दे पर कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होना था। लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले मनोनीत सदस्यों को जैसे ही शपथ दिलानी शुरू की, आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे बीजेपी पार्षद भी इनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि सदन में जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां तक कुर्सियां भी फेंकी गई।
दिल्ली के LG वीके सक्सेना के ऑफिस की तरफ से एक बयान आया। इसमें कहा गया कि दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 1957 एक्ट के तहत 10 लोगों को मनोनीत किया गया है। इस एक्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का अनुभव या ज्ञान हो, उन्हें LG नॉमिनेट कर सकते हैं। इनकी उम्र 25 साल से ज्यादा होनी चाहिए। ये सदस्य मेयर या डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट नहीं डाल सकते।
इसे भी पढ़ें :नोबॉल की हैट्रिक, जीता श्रीलंका…देखें
इसे भी पढ़ें :Kanjhawala Case: पांच संदेही गुनहगारों की बढ़ी रिमांड
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में महिला यात्री के साथ एक और कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत आये 124 यात्री Corona +ve, क्या बोले हेल्थ मिनिस्टर… देखें
इसे भी पढ़ें :योजनाएं कागजों-फाइलों में नहीं, धरातल पर उतारी जा रही हैं : सीएम
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 05.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :सुषमा बड़ाइक फायरिंग मामले में दानिश धराया, देखें…












