spot_img

बेरमो में कांग्रेस जीती, दुमका में झामुमो आगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा से कांग्रेस उम्‍मीदवार कुमार जयमंगल सिंह की जीत हो चुकी है, हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बीजेपी के योगेश्‍वर महतो बाटुल से वे 12,583 वोटों से आगे चल रहे थे।

Read More : Tragic : झारखंड के पांच मजदूरों की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत

दुमका विधानसभा सीट से 14वें राउंड में जेएमएम के बसंत सोरेन 5080 वोट से आगे चल रहे हैं। 14वें राउंड की गिनती में दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन को 63,239 और भाजपा की लुईस मरांडी को 58,159 वोट मिले हैं। वहीं, बेरमो में 16वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह को 87,473 मत, जबकि बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल को 74,890 मत मिले हैं।

Read More : चलती Bus के गेट पर बच्ची को उल्टी कराने में गिरे…

दुमका विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती 18 राउंड तक होगी। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती 17 राउंड तक चलेगी। दुमका में भाजपा व झामुमो वहीं बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

बता दें कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो सीट और सीएम हेमंत सोरेन के त्‍यागपत्र के बाद दुमका सीट खाली हुआ था, जिसपर उपचुनाव हो रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीट से चुनाव लड़े थे और जीते थे। उन्‍हें एक सीट छोड़ना था तो उन्‍होंने दुमका सीट छोड़ा था, जिस वजह से दुमका सीट खाली हुआ था। इस सीट से सीएम के छोटे भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More : इस बार अप्रैल में हो सकती हैं Matric-Inter की परीक्षाएं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...