spot_img
spot_img
spot_img

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्‍ली में हुआ अंतिम संस्‍कार, नम आंखों से सबने दी विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्‍ली में अंतिम संस्‍कार किया गया। निगमबोध घाट में उनके परिवारवालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से विदाई दी। कुछ लोगों ने भावुक मन से राजू अमर रहे…के नारे भी लगाए।  इस अवसर पर राजू श्रीवास्तव को अंतिम बार विदाई देने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री, सुनील पाल, मधुर भंडारकर, ऐहसान कुरैशी आदि श्मशान घाट पहुंचे थे।

अंतरा ने कहा धन्यवाद

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने शोक संदेशों का जवाब दिया। अंतरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देने वाले कुछ संदेशों को दोबारा पोस्ट कर उन्हें धन्यवाद कहा।

अमित शाह बोले- यह कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति शांति!

सीएम भगवंत मान बोले- वी विल मिस यू गजोधर भइया

राजू श्रीवास्तव के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ”राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला। राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। वी विल मिस यू गजोधर भइया।”

राजू श्रीवास्तव ने सराहनीय सेवा दी- योगी आदित्यनाथ

राजू श्रीवास्तव ने यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दी थी। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे।

राजनाथ सिंह बोले- जिंदादिल इंसान थे

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। शान्ति!

फिटनेस का ध्यान रखते थे राजू

राजू श्रीवास्तव अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे। राजू जिम और वर्कआउट को मिस नहीं करते थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और हमेशा फैंस को हंसाना ही उनका मकसद होता था। उनके इंस्टा अकाउंट पर कई फनी और मजेदार वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी। राजू श्रीवास्तव अब इन्हीं कॉमिक वीडियोज के जरिए फैंस की यादों में बन रहेंगे। राजू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।

राजनीति में भी अजमाया था हाथ

राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया था। उन्हें 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए सपा से टिकट मिला था, लेकिन उन्होंने बाद में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान में नामांकित किया था। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता को लेकर विभिन्य शहरों में चलाए गए अभियानों में भी हिस्सा लिया। राजू श्रीवास्तव को 2019 में यूपी फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।

पीएम मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्दी छोड़ गए, लेकिन वह सालों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

अजय देवगन ने जताया दुख

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया। अजय देवगन ने ट्वीट किया “अपने जीवनकाल में आपने हमें ऑन और ऑफ स्क्रीन हंसी का उपहार दिया। आपका असामयिक निधन मुझे बहुत दुखी करता है। आरआईपी राजू। ऊं शांति। ईश्वर आपके परिवार को इस शोक की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने सभी SP के साथ की हाई लेवल मीटिंग, देखें क्या कहा

इसे भी पढ़ें :नक्सलवाद और अपराध पर लगाम को लेकर अब साझा ऑपरेशन, सुनें क्या बोले IG होमकर

इसे भी पढ़ें :Tata ने लॉन्च किया इस सस्ती गाड़ी का स्पेशल एडिशन, सिर्फ इतनी रखी कीमत

इसे भी पढ़ें :Urvashi Rautela ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को किया Kiss, यूं किया रिएक्ट

इसे भी पढ़ें :बिना परीक्षा SSB में पा सकते हैं नौकरी, 69000 होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें :पुलिस कप्तान ने सारा काम भूल बचा ली एक महिला की जान… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...