spot_img

पुलिस कप्तान ने सारा काम भूल बचा ली एक महिला की जान… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “तुम डायन हो, तेरे कारण मेरे घर के लोग बीमार हो रहे हैं। खतरनाक हो, चलो भकताइन के पास। अगर वहां पता चला कि तुम सचमुच डायन हो तो तेरा राम नाम सत्य।” कुछ ऐसे ही अल्फाज रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर के कानों में गई। यह सुनते ही वह सारा कुछ भूल महिला की जान बचाने में जुट गये। ऐन वक्त पर पुलिस भगताइन के घर पहुंच गई। महिला के साथ कुछ अनहोनी होती, इससे पहले ही उसे सही सलामत बचा लिया गया। ओरमांझी पुलिस की फौरी कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। वह डायन करार होने से भी बच गई। पुलिस ने महिला तांत्रिक यानी भगताइन सोमारी देवी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं डायन करार देकर महिला को उसके पास ले जाने वाले कैलू उरांव और नारायण उरांव को भी धर लिया। भगताइन का घर अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद डैम के पास है। वहीं जिस महिला की जान बचाई गई, वह ओरमांझी थाना क्षेत्र में रहती है। उसे डायन बोल खूब टार्चर किया जाता था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को किसी ने फोन कर बताया कि एक महिला की जान खतरे में है। उसे डायन करार देकर एक भगताइन के पास ले जाया गया है। उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। इस सूचना को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस जब भगताइन के घर पहुंची तो देखा एक महिला को कुछ लोग झाड़ फूंक कर रहे हैं। पुलिस ने महिला को मुक्त करा लिया। डायन करार देकर प्रताड़ित हो रही महिला ने पुलिस को बताया कि कैलू और नारायण अक्सर उसे डायन करार देकर टार्चर करते रहते हैं। उन्हें मारा-पीटा भी जाता था। उसे कहा जाता था कि तुम डायन हो, तेरे कारण मेरे घर में लोग बीमार हो रहे हैं। रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने मीडिया से इस खबर की पुष्टि की है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ ओरमांझी थाने में केस दर्ज किया गया है। तीनों को जेल भेजा जायेगा।

इसे भी पढ़ें : मोस्ट वांटेड आरजू के घर पर चला बुलडोजर, गैंगरेप का है आरोपी

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : Twitter पर बिक रही बच्चियों की अ*श्लील वीडियो, समन जारी

इसे भी पढ़ें : YBN यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, BSNL के साथ हुआ MoU

इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जाम के बीच नैना हो गए चार और उसके बाद ऐसे हुई शादी…

इसे भी पढ़ें : SUV सेगमेंट में Honda की होगी रीएंट्री, जल्‍द आ सकती है नई गाड़ी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...