Kohramlive: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में नौकरी (Sarkari Naukri) के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (SSB GD Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.ssbrectt.gov.in/recruitments.aspx पर क्लिक करके भी इन पदों (SSB GD Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक SSB GD Constable Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 399 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 अक्टूबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 399
SSB के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन स्तर 3 के तहत रु. 21700 से रु. 69100 और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Twitter पर बिक रही बच्चियों की अ*श्लील वीडियो, समन जारी
इसे भी पढ़ें : YBN यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, BSNL के साथ हुआ MoU
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक जाम के बीच नैना हो गए चार और उसके बाद ऐसे हुई शादी…
इसे भी पढ़ें : SUV सेगमेंट में Honda की होगी रीएंट्री, जल्द आ सकती है नई गाड़ी
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों













