Dhanbad : दिन के उजाले में आज धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक टू एरिया वन के मुराइडीह कोलियरी में खूब बमबाजी हुई। गोलियां भी दागी गई। अचानक ताबड़तोड़ गोलियां और बम चलने लगे। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने की खातिर इधर-उधर भागने लगे। पूरा तहलका मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना था कि दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है यह बमबाजी । पहले भी कई दफा दोनों गुट अपनी ताकत को दिखाने की खातिर आमने-सामने हो चुके हैं। दोनों गुटों के सरदारों को चिहिंत कर लिया गया है। गलत करने वालों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जायेगी। मौके पर से कई जिंदा गोलियां भी मिली है। फटे बमों के अवशेष भी मिले हैं। बमों के धमाके से पूरा इलाका दहल गया। कुछ दिन पहले मुराईडीह कोलियरी में मारधाड़ भी हुआ था। कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा नहीं है कि पुलिस दादागिरी करने वाले को नहीं जानती। दोनों गुट के सरदार दबंग हैं। दोनों गुट मुराईडीह कोलियरी में अपनी हुकूमत कायम करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें : ”BS” के बड़े संजाल को भेदा कोर्रा पुलिस ने, देखें क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर कारू ने चौंका डाला SP को… देखें
इसे भी पढ़ें : बेलचा से उठाने पड़े बच्ची के बॉडी पार्ट्स… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं में खुशी की लहर,सीएम हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो












