spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली, 3 बाइक पर आये थे 6 अपराधी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHATRA : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के पास सोमवार को बाइक सवार 6 अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेटीसी के दो कर्मियों को दिनदहाड़े गोली मार कर गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया। घायल होनेवाले आरकेटीसी के साइट इंचार्ज सतीश कुमार और केरेडारी थाना क्षेत्र के केमो गांव निवासी यशवंत पांडेय हैं। उतराठी गांव निवासी सोनू कुमार समेत एक अन्य कर्मी बाल बाल बच गए। आनन-फानन में कंपनी के लोग घायलों को रांची ले गए। घटना की सूचना पाते ही एसडीपीओ विकास पांडेय और थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने मौके पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

Read More : 15 अगस्‍त के बाद हो सकते हैं CBSE 12वीं के वैकल्पिक परीक्षा

तीन बाइक पर सवार थे 6 अपराधी

घटना के बाद तीन बाइक पर आए 6 अपराधी आराम से भाग निकले। फायरिंग की वजह आरकेटीसी कंपनी द्वारा रंगदारी (लेवी) नहीं मिलना माना जा रहा है। हालांकि  अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वास्‍तव में  हर दिन की तरह कंपनी के लोग कोयला ढुलाई में लगे वाहनों के खराब होने की सूचना पर बसरिया स्थित मगध कोल परियोजना जाने वाली मोड़ के पास पहुंचे। यहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रुकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Read More :कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, कार चालक भागने में कामयाब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...