SIMDEGA : सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा भाटी टोली निवासी इस्लामुल अंसारी (58) के रूप में की गई। अधेड़ अपनी बाइक से साप्ताहिक बाजार में मनिहारी की दुकान लगाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने धक्का मार दिया। जख्मी हालत में अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने वाली कार फॉर्च्यूनर थी और उसका भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
Read More : 15 अगस्त के बाद हो सकते हैं CBSE 12वीं के वैकल्पिक परीक्षा
बाइक सवार और ऑटो चालक घायल
इसी दिन इसी थाना के ठेठईटांगर-बोलबा मेन रोड में ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बोलबा आलिंगगुड और ऑटो चालक घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
Read More : Facebook Messenger, Apple iMessage और WhatsApp में रीड-रिसिप्ट को बंद करें, जानें कैसे












