spot_img

कोयला माफियाओं पर लगातार दूसरे दिन चोट… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में लगातार दूसरे दिन कोयला माफियाओं को तीखी चोट दी गई। वन विभाग की टीम ने ही आज भी चोट दी है। माफियाओं द्वारा जमा कर रखे गये करीब 50 -52 टन अवैध कोयले को जब्त कर लिया गया। यह अवैध कोयला बड़कागांव प्रखंड के मल्डी, इंदिरा, पसरिया और बरबनिया के जंगलों में छुपा कर रखा गया था। हजारीबाग के सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। टीम ने JCB से ट्रैक्टरों में कोयला लोड कर उसे बड़कागांव के वन विश्रामागार में लाया।

यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी शनिवार को भी वन विभाग की टीम ने करीब 120 टन अवैध कोयला जब्त किया था। वन विभाग टीम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद कोयला माफियाओं में खलबली मच गई। टीम में बड़कागांव थाने के सब-इंस्पेक्टर अभय कुमार और वीरेन्द्र उरांव भी शामिल थे। इस अवैध कोयला जब्ती में मुख्य रूप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद, वनकर्मी केशव महतो, भोला साहू, विनोद कुमार बेसरा, अशोक महतो, मनोरंजन कुमार, चंदन सिंह, चेतन कुमार, विद्या भूषण केसरी, रवि कुमार, सुभाष कुमार, महेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य वनकर्मी व सशस्त्र बल मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दो जिगरी दोस्तों का देवघर में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में गाड़ियां क्या पलटी, खुल गया बड़ा राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं को तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।