MP : वैशाली के सरसई गांव में रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब MP के CO साहब अपनी दुल्हन संग हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचे। जैसे ही आसमान में हेलिकॉप्टर मंडराया, पूरा गांव इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बनने उमड़ पड़ा। फूलों की बारिश, बैंड-बाजे और सेल्फियों की झड़ी—सबकुछ किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। सरसई गांव के अभय शर्मा ने अपनी बेटी सुप्रिया रानी और दामाद धीरज राय के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। मध्य प्रदेश के CO धीरज राय ने ससुराल जाने के लिये हेलिकॉप्टर की डिमांड रखी थी। यह डिमांड साले कृष्ण शर्मा ने पूरी की और 3 घंटे के लिये हेलिकॉप्टर बुक किया, जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये थी। 45 मिनट की हवाई यात्रा के बाद जैसे ही हेलिकॉप्टर सरसई गांव की मिट्टी पर उतरा, माहौल जश्न में डूब गया। बैंड-बाजे की धुनों पर नाचते ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े पर फूल बरसाये और पूरे जोश से स्वागत किया। फिर, दोनों को शाही अंदाज में कार से घर ले जाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतारी गई। मौके पर सुरक्षा तगड़ी की गई थी। पुलिसकर्मियों के लिये भी यह यादगार लम्हा बन गया। कई लोगों के लिए यह पहला मौका था, जब उन्होंने इतने करीब से हेलिकॉप्टर देखा था। अभय शर्मा के परिवार के कुछ सदस्यों ने भी हेलिकॉप्टर में सैर का मजा लिया।
इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश
इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो







