- हजारीबाग में आयोजित “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हुए मुख्यमंत्री हुए शामिल
- सीएम ने 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपये की परिसंपत्तियां बांटी
HAZARIBAGH : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार “आपके अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जो राज्य में विगत 20 वर्षों में नहीं हुआ, उसे किया जा रहा है। इसके तहत सरकार लाभुकों के घर तक जा कर उन्हें सरकार के योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उच्च स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें से 2 लाख 20 हजार शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके पारदेशीय शिक्षा योजना के तहत 6 आदिवासी विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। अब सभी वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में”आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्य में 75% नौकरियां स्थानीय को मिलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न बड़े उद्योगों को राज्य में स्थापित करने का कार्य कर रही है, ताकि इससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस क्रम में इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा कि इनमें 75% नौकरी एवं 1 करोड़ रुपये तक का टेंडर स्थानीय लोगों को ही प्राप्त हो, ताकि राज्य के लोगों का विकास होगा।
7 जिलों के 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब से अधिक की परिसंपत्ति का वितरण
समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले 7 जिलों के 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इनमें हजारीबाग जिले के 5 लाख 68 हज़ार 312 लाभुकों के बीच 2 अरब 57 करोड़ 26 लाख 28 हज़ार रुपये, कोडरमा जिले के 58 हज़ार 990 लाभुकों के बीच 1 अरब 19 करोड़ 89 लाख 60 हज़ार रुपये तथा रामगढ़ जिले के 4 लाख 67 हज़ार 412 लाभुकों के बीच 1 अरब 97 करोड़ 51 लाख 67 हज़ार रुपये, गिरिडीह जिले के 1 लाख 53 हज़ार 688 लाभुकों के बीच 5 अरब 98 करोड़ 82 लाख 55 हज़ार रुपये,बोकारो जिले के 63 हज़ार 625 लाभुकों के बीच 4 अरब 53 करोड़ 30 लाख 36 हज़ार रुपये, धनबाद जिले के 8 लाख 84 हज़ार 850 लाभुकों के बीच 2 अरब 34 करोड़ 89 लाख 55 हज़ार रुपये, चतरा जिले के 3 लाख 95 हज़ार 979 लाभुकों के बीच 3 अरब 68 करोड़ 69 लाख 5 हज़ार रुपये का वितरण किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जगन्नाथ महतो, विधायक गांडेय सरफराज अहमद, लंबोदर महतो, सुदिव्य कुमार सोनू, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, अम्बा प्रसाद, मुख्यंत्री के प्रधान सचिव राजीव वरुण एक्का, प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कमल जॉन लकड़ा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के डीसी एवं विभिन्न विभागों के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट








