spot_img
spot_img
spot_img

CM ने 2 हजार लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- हुनर को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : CM Hemant Soren ने सोमवार को 2 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौका था ओरमांझी (कुल्ही) में आयोजित चार कपड़ा उद्योग कंपनियों के औद्योगिक इकाइयों के उद्घाटन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का। CM ने कहा कि… विगत डेढ़ साल पूरे देश-दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उद्योग जगत में अभी भी कुछ चिंताएं व्याप्त है। लगभग डेढ़ वर्ष से देश-दुनिया सहित हमारे राज्य में भी गतिविधियां थम सी गई हैं। उन राज्यों में समस्या अधिक रहा, जहां संसाधन सीमित हैं। संक्रमण काल में जब लोग अपने-अपने घरों पर बंद थे, तब राज्य सरकार लगातार चिंतन और मंथन में लगी थी।

लॉकडाउन रूपी बादल जैसे-जैसे छंटने लगे वैसे ही हमारी सरकार ने गतिविधियों में तेजी लाने का निरंतर प्रयास किया। आज यहां एक मंच से दो हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह संक्रमण काल में की गई तैयारियों का उदाहरण है। राज्य सरकार की यह प्राथमिकता रही थी कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म हो, अधिक से अधिक लोगों को कैसे रोजगार से जोड़ा जाए। इस संबंध में एक बेहतर रूपरेखा बननी चाहिए, जिससे लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। राज्य में टेक्सटाइल पॉलिसी सहित अन्य रोजगारपरक गतिविधियों के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।

युवाओं के हुनर को सम्मान दे रही राज्य सरकार

CM Hemant Soren ने कहा कि राज्य में हुनरमंद युवक-युवतियों की कोई कमी नहीं है। उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण यहां के युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर भटकते थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि राज्य के युवाओं के हुनर का उपयोग कर उन्हें रोजगार से जोड़ें तथा उनके हुनर को सम्मान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पॉलिसी है कि झारखंड में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं में 75% मानव बल राज्य के हों, यह सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग से जुड़े गतिविधियों को जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। लोगों के सहयोग और राज्य सरकार के बेहतर पॉलिसी के तहत अधिक से अधिक निवेश झारखंड में हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार निरंतर बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने का काम कर रही है। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 95% लोग झारखंड के, जिसमें 80% महिलाएं।

मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल, निदेशक उद्योग जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त रांची छविरंजन, प्रेसिडेंट औद्योगिक क्षेत्र कुल्ही एसोसिएशन दीपक अग्रवाल, ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड के निदेशक सुधीर ढिंगरा, अरविंद टेक्सटाइल कंपनी के सीईओ अंकुर त्रिवेदी एवं मैट्रिक्स टेक्सटाइल कंपनी के एचआर हेड बीएन झा सहित अन्य नियोक्ता एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक-युवतियां उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...