spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

Date:

spot_img
spot_img

मुंबई : न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड को छकाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं। टेस्‍ट में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है। चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई।

चौथे दिन जयंत यादव की जय जय रही। जयंत ने रचिन रवींद्र (18) का विकेट हासिल कर टीम इंडिया को छठी कामयाबी दिलाई। जयंत ने अपने अगले ही ओवर में काइल जेमीसन (0) को LBW आउट किया। इसी ओवर में यादव ने टिम साउदी (0) को बोल्ड कर दिया। जयंत ने दूसरी पारी में अपना चौथा और न्यूजीलैंड का 9वां विकेट विल सोमरविले (0) को आउट कर हासिल किया। जयंत यादव ने 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। शानदार गेंदबाजी करने वाले न्‍यूजीलैंड के एजाज पटेल और रवीन्‍द्र ने पहला टेस्‍ट ड्रा करा दिया था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उन्होंने पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

रनों के लिहाज से भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

372 रन vs न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)

337 रन vs दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)

321 रन vs न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)

320 रन vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)

318 रन vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)

इसे भी पढ़ें : हर हाल में चाहिए एक दिन की छुट्टी, अपने भी बाल-बच्‍चे, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें :

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...

भारत के लिए शानदार शनिवार, एक ही रोज में इतने मेडल…

Kohramlive : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: