spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मां के पैर छू भावुक हुये सीएम योगी, बिताये लम्‍हों को याद कर किया यह ट्वीट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्‍तराखंड : अपनी मां और बहनों से मिलकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ भावुक हो गये। मां के साथ गुजारे पल को याद कर मां के साथ तस्‍वीर खींचवाई। इससे पहले मां का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। उन्‍होंने इस यादगार लम्‍हे का फोटो ट्वीट कर सिर्फ एक शब्‍द लिखा “मां”… तीनों बहनें पहले से ही घर में मौजूद थी। तीनों भाई भी घर आ गये थे। उनके स्‍वागत में उनका पूरा गांव पलकें बिछाये बैठा था। हर किसी के चेहरे पर गजब का उत्‍साह था। पूरे गांव में उत्‍सव सा माहौल था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ का पैतृक आवास उत्‍तराखंड के पंचूर गांव में है। वह अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्‍तराखंड आये हुये हैं।

उत्‍तराखंड में कदम रखते ही सीएम योगी अपने गांव से कुछ दूर बिथ्‍याणी में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने गुरु के साथ बिताये लम्‍हे को याद कर उनके चेहरे पर खुशी के आंसू छलक आये। उनके सम्‍मान में कहा- “आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने माता-पिता और गुरु अवैद्यनाथ की वजह से हूं। उन्‍होंने कहा कि यूपी में अब गुंडागर्दी नहीं होती। जो लोग संवाद से नहीं मानेंगे, वे कानून से मानेंगे। आस्था का सम्मान जरूरी, लेकिन समस्या नजरअंदाज नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में माफिया की कमर अब टूट चुकी है। अब वो सीधे खड़े नहीं हो पा रहे हैं।”

उन्‍होंने अपने स्कूल के 6 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां कक्षा 1 से 9 तक पढ़ा हूं। मौके पर मौजूद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के दिन  महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण शिष्य योगी आदित्यनाथ ने किया, य‍ह गौरव की बात है। मैं उत्तराखंड की माटी के लाल का स्वागत करता हूं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए महंत अवेद्यनाथ की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उनके मार्गदर्शन में सीएम योगी ने काम किया। यह गर्व की बात है। सीएम योगी आज दिल अजीज बन चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें

इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें

इसे भी पढ़ें : अस्‍पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्‍कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल

इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...