Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिये नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सत्ता के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि CM नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक 8 या 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राज्यसभा नामांकन के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है। बिहार का अगला CM कौन होगा, इसपर जितनी जुबां, उतनी तरह की चर्चायें हो रही है। इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। हाल के दिनों में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। वे लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यदि नेतृत्व में बदलाव होता है तो गठबंधन के भीतर मंत्रालयों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तोड़ी चुप्पी
इसे भी पढ़ें : राहत की खबर, तनाव के बीच होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर
इसे भी पढ़ें : मेडिकल छात्रा ने लिखा, “मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती”, फिर हो गया भयानक…
इसे भी पढ़ें : युद्ध की तपिश भारत की रसोई तक! LPG के ताजा दाम… जानें




