spot_img

राहत की खबर, तनाव के बीच होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर “शेनलोंग सुएजमैक्स” सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। इस टैंकर की कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक जहाज 1 मार्च को सऊदी अरब के रस तनुरा पोर्ट से रवाना हुआ था। रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने से पहले टैंकर को ईरानी अधिकारियों से औपचारिक अनुमति लेनी पड़ी। हाल के सैन्य तनाव के कारण इस समुद्री मार्ग पर निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले जहाजों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी हो सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे अहम ऊर्जा मार्ग माना जाता है। रोजाना करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल इसी रास्ते से वैश्विक बाजारों तक पहुंचता है। वहीं भारत सरकार भी सतर्क है। फारस की खाड़ी क्षेत्र में 28 भारतीय जहाज और 700 से ज्यादा भारतीय नाविक मौजूद हैं। उनकी सुरक्षा के लिए शिपिंग मंत्रालय ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर रखा है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की अपर बर्थ पर छिपे रहे World Cup हीरो… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : DC की पहल पर जंगल-पहाड़ के बीच अब शुद्ध पानी की धार…

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: