spot_img

मेडिकल छात्रा ने लिखा, “मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती”, फिर हो गया भयानक…

Date:

spot_img
spot_img

UP : गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ विहार की वृंदावन सोसायटी में किराये के फ्लैट में रहने वाली 25 साल की मेडिकल छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पुलिस और FSL टीम पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर छात्रा को नीचे उतारा गया। मृतक छात्रा की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो खतौली क्षेत्र के गांव समौली की रहने वाली थी। आरती नोएडा की एक नामचीन यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। खबर है कि पुलिस को छात्रा के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जो उसने यह कदम उठाने से पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में छात्रा ने कहा कि इस फैसले की जिम्मेदार वह खुद है। पहले परिवार ने उसे ठुकराया और अब जिस व्यक्ति से वह प्यार करती थी, उसने किसी और से शादी कर ली। इन हालात से टूटकर उसने जिंदगी से हार मान ली। पुलिस को कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिसमें छात्रा ने अपने दिल का दर्द शब्दों में उतारा है। डायरी में उसने लिखा, “हमारा रिश्ता विश्वास पर टिका था, जब से तुम्हें तुम्हारी पत्नी के साथ देखा है, मैं सदमे में हूं, पहले अपनों ने छोड़ा, फिर प्यार ने, मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती…” इन शब्दों में उसके टूटे भरोसे और गहरे दर्द की झलक साफ दिखाई देती है।

मोबाइल में मिले कॉल और चैट्स

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते सोमवार रात करीब 10 बजे से देर रात तक एक नंबर से 11 कॉल आईं। कुछ कॉल रिसीव हुईं, बाद में कॉल नहीं उठाई गई। मोबाइल में 23 चैट मैसेज भी मिले हैं। इन चैट्स में प्यार में धोखा मिलने की बातें सामने आई हैं। बीती रात करीब दो बजे छात्रा के साथ क्लब में काम करने वाला एक दोस्त उसके फ्लैट पर पहुंचा। दोस्त ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में चलती बस में लगी भीषण आ’ग, कई यात्री थे सवार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...