spot_img

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तोड़ी चुप्पी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की शादी अब बड़ा विवाद बन गई है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी रचा ली, लेकिन इस फैसले से उनका परिवार खुश नहीं है। शादी को लेकर उठ रहे ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच मोनालिसा ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी। मोनालिसा ने साफ कहा, “हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। यह लव जिहाद नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं।” मोनालिसा के मुताबिक उनके माता-पिता इस शादी से नाराज हैं। उन्होंने बताया कि परिवार उनकी शादी रिश्तेदारी में बुआ के बेटे से कराना चाहता था, लेकिन उन्हें वह रिश्ता मंजूर नहीं था।

पति फरमान का भी बयान

फरमान खान ने भी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा, “हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला है। प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता। लोग बेवजह इसे लव जिहाद बता रहे हैं।” फरमान ने बताया कि वह भी एक्टर हैं और मलयालम व तमिल फिल्मों में छोटा-मोटा काम करते हैं। शादी को लेकर उम्र पर उठे सवालों पर मोनालिसा ने कहा कि वह 18 साल की हैं। फरमान ने आधार कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट दिखाते हुये दावा किया कि शादी कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड है। मोनालिसा ने केरल पुलिस का धन्यवाद करते हुये कहा कि उन्हें वहां पूरा सहयोग मिला। फिलहाल उन्होंने संकेत दिया है कि वह केरल में ही रहना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें : DC की पहल पर जंगल-पहाड़ के बीच अब शुद्ध पानी की धार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...