spot_img
spot_img
spot_img

सीएम ने बोकारो में बने ‘नंदघर’ का किया ऑनलाइन उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कहा, ईएसएल वेदांता समूह का प्रयास सराहनीय, आंगनबाड़ी केंद्रों नया चेहरा देने का कार्य शुरू

बोकारो: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ईएसएल वेदांता समूह द्वारा बोकारो जिले में बड़ी संख्या में ‘नंदघर’ संचालित करना सराहनीय कदम है। नंदघरों के शुभारंभ से ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को नया चेहरा देने का कार्य प्रारंभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं महिलाओं के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह बातें मुख्यमंत्री ने मंगलवार को झारखंड विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष से ईएसएल, वेदांता बोकारो द्वारा नंदघर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

आपसी सहयोग से होंगे जनहित के कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदांता समूह बोकारो जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष कार्य योजना बनाए। आम लोगों को आप जितनी सहूलियत देंगे, वे लोग हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। राज्य सरकार भी आपके साथ खड़ी है। एक दूसरे के सहयोग से जनहित के लिए कार्य होंगे, तभी सामाजिक- आर्थिक विकास संभव होगा।

राज्य में औद्योगिक विकास कर रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य

मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य में उद्योगों का विकास कर रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है। झारखंड में उद्योगों का विकास हो, इसके लिए इसी महीने की 6 तारीख को दिल्ली में विभिन्न उद्योग प्रतिष्ठानों के साथ  स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नयी उद्योग पॉलिसी बनाई जाएगी। यह उद्योग पॉलिसी राज्य सरकार और उद्यमियों के बीच सेतु का कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने स्‍पष्‍ट किसा कि राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन संसाधनों का बेहतर उपयोग हो। राज्य के सभी जिलों में उद्योग स्थापित हो, यही सरकार का प्रयास है। उद्योग-प्रतिष्ठान भी सीएसआर के तहत स्थानीय विकास कार्यों को गति दें।

आंगनबाड़ी केंद्रों को नया रूप देने का प्रयास सराहनीय

मुख्यमंत्री  ने कहा कि “नंदघर” के रूप में वेदांता समूह ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नया रूप देने का काम किया है। केंद्रों में महिलाओं के विकास के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंदूरपेटी स्थित “नंदघर” का वर्चुअल अवलोकन भी किया तथा वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों से बातें भी की।

इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….

इस प्रकार के 4000 केंद्र स्‍थापित करने की योजना

नंदघर वंचित बच्चों और महिलाओं के लिए सामुदायिक संसाधन केंद्र हैं। इस परियोजना के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही इसमें गांवों में महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जाता है। इस परियोजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की भागीदारी के साथ तैयार किया गया है। इस परियोजना के तहत 4,000 इस प्रकार के केंद्र देश भर में स्थापित करने की योजना है।

ये थे मौजूद

ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अविनाश कुमार तथा कार्यक्रम स्थल बोकारो से ऑनलाइन उपायुक्त बोकारो राजेश कुमार सिंह,  सीईओ वेदांता समूह सुनील दुग्गल, ईएसएल, वेदांता सीईओ पंकज मल्हान, प्रमुख सामुदायिक संबंध ईएसएल वेदांता आशीष रंजन एवं श्रीमती रितु की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...