Ranchi : जंगल, पहाड़, लोकगीत, जनजातीय जीवन और संघर्ष की अनगिनत कहानियों से भरी झारखंड की धरती अब सिनेमा के नक्शे पर और मजबूती से अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है। इसी दिशा में बुधवार को झारखंड के पुरस्कार-विजेता युवा फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने फिल्मकारों की उपलब्धियों की सराहना करते हुये कहा कि यह पूरे राज्य के लिये गर्व की बात है कि झारखंड के कलाकार, निर्देशक और फिल्मकार राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। मुलाकात के दौरान CM हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि राज्य में ऐसा माहौल तैयार किया जायेगा, जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर मिल सकें। सरकार का उद्देश्य झारखंड को सिर्फ शूटिंग लोकेशन नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण और रचनात्मक उद्योग का मजबूत केंद्र बनाना है।
“झारखंड की कहानियों को मिलेगा बड़ा कैनवास”
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिये गंभीरता से काम करेगी। फिल्म निर्माण, शूटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत इतनी समृद्ध है कि उसे सिनेमा के माध्यम से देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। CM हेमंत सोरेन से मिलने वालों में पुरस्कार-विजेता फिल्मकार बीजू टोप्पो, सेराल मुर्मू, निरंजन कुजूर, रवि राज मुर्मू, अनुज कुमार और मानसिंह बास्के शामिल थे। फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान तथा रचनात्मक यात्रा की जानकारी साझा की। वहीं, राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों के लिये बेहतर मंच तैयार करने और झारखंड को एक उभरते फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिये कई सुझाव भी दिये।
इसे भी पढ़ें : जिन बेटों की लंबी उम्र के लिये सुबह कराया कीर्तन, उन्हीं ने रात में मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : पुलिस हाई अलर्ट पर, DGP, ADG एवं IG कर रहे हैं मॉनिटरिंग…
इसे भी पढ़ें : आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…
इसे भी पढ़ें : वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…
इसे भी पढ़ें : JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…








