spot_img

आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कभी धनबाद की पहचान कोयले की कालिख से होती थी। अब वही शहर विमानन की चमकती दुनिया का नया पता बनने जा रहा है। झारखंड ने एक ऐसा कदम बढ़ाया है, जो हजारों युवाओं के सपनों को अपने ही घर की चौखट से उड़ान देगा। राज्य सरकार ने सरकारी स्तर पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्वी भारत में यह अपनी तरह की पहली पहल होगी। नवंबर में राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दोनों पाठ्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

दिल्ली का अनुभव, भोपाल की विशेषज्ञता और ठिकाना होगा धनबाद

एएमई कोर्स के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने दिल्ली की संस्था वेन्योर से हाथ मिलाया है। वहीं एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए एआईएसईसीटी लिमिटेड, भोपाल के साथ समझौता हुआ है। दोनों पाठ्यक्रम धनबाद स्थित संस्थान में पीपीपी मॉडल पर संचालित किये जायेंगे। अब तक विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले झारखंड के युवाओं को दूसरे राज्यों की ओर जाना पड़ता था। नई व्यवस्था के बाद झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी अपने इलाके में ही आधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। इसका सीधा मतलब है—कम खर्च, कम भागदौड़ और ज्यादा अवसर।

क्या होंगे कोर्स?

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय पाठ्यक्रम 60 सीटों के साथ शुरू होगा। कुल फीस छह लाख रुपये होगी, जिसे तीन साल में दो-दो लाख रुपये की वार्षिक किस्तों में जमा किया जा सकेगा। एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिये छह माह और 12 माह के दो कोर्स होंगे। दोनों में 60-60 सीटें रहेंगी। छह माह के कोर्स की फीस 1,00,500 रुपये और 12 माह के डिप्लोमा की फीस 1,55,500 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें ड्रेस, ग्रूमिंग किट और स्विमिंग प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा।

बस एक मंजूरी, फिर शुरू होगी उड़ान

DGCA की अनुमति मिलते ही पाठ्यक्रम शुरू कर दिये जायेंगे। एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 जुलाई तक किये जा सकते हैं। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा का कहना है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका विश्वास है कि यह पहल झारखंड को विमानन शिक्षा के नये नक्शे पर स्थापित करेगी और देश को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध करायेगी।

इसे भी पढ़ें : वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

इसे भी पढ़ें : JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

इसे भी पढ़ें : रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी…

Kohramlive : कभी भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित शख्सियत,...

फिल्मकारों से मिले CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… जानें

Ranchi : जंगल, पहाड़, लोकगीत, जनजातीय जीवन और संघर्ष की...

पुलिस हाई अलर्ट पर, DGP, ADG एवं IG कर रहे हैं मॉनिटरिंग…

UP : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं...

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...