spot_img

16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : कभी भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित शख्सियत, फिर देश छोड़ने को मजबूर और अब 16 साल बाद वापसी की तैयारी। IPL के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भारत लौटने का ऐलान किया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े 2009 IPL दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से राहत मिलने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं।

“16 साल लड़ा, आखिरकार न्याय मिला”

ललित मोदी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा की भी थी। उनके मुताबिक, वह शुरू से कहते रहे कि उन्होंने IPL और क्रिकेट के हित में फैसले लिये थे और अब न्यायाधिकरण के फैसले ने उनकी बात को सही साबित किया है। उन्होंने कहा, “16 साल तक मैंने यह लड़ाई लड़ी। अब यह अध्याय खत्म हो चुका है। मैं अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता हूं और भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं।” ललित मोदी ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। परिवार के इस खास अवसर के बाद वह भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। उनके अनुसार, वापसी इस साल के अंत या अगले वर्ष की शुरुआत में हो सकती है।

ED के आरोपों को न्यायाधिकरण ने नहीं माना

16 जुलाई को स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (SAFEMA) के तहत गठित अपीलीय न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में 2009 IPL के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े FEMA मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकांश निष्कर्षों और लगाये गये जुर्मानों को खारिज कर दिया। न्यायाधिकरण ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि कथित FEMA उल्लंघनों के लिये ललित मोदी जिम्मेदार थे।

यह था पूरा विवाद

साल 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण IPL का आयोजन भारत के बजाय दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था। टूर्नामेंट के आयोजन के लिये विदेश भेजी गई राशि को लेकर ED ने जांच शुरू की थी। एजेंसी का आरोप था कि इन भुगतानों के लिये भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व अनुमति जरूरी थी। हालांकि, अपीलीय न्यायाधिकरण ने माना कि ये भुगतान करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन की श्रेणी में आते हैं, इसलिए ED का मुख्य आधार टिक नहीं पाया।

2010 से भारत से बाहर हैं ललित मोदी

ललित मोदी वर्ष 2010 से भारत से बाहर रह रहे हैं। उनके खिलाफ ED, BCCI और आयकर विभाग की ओर से अलग-अलग मामलों में जांच होती रही है। अब FEMA मामले में राहत मिलने के बाद उन्होंने करीब डेढ़ दशक बाद भारत लौटने की इच्छा सार्वजनिक रूप से जताई है।

इसे भी पढ़ें : फिल्मकारों से मिले CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : जिन बेटों की लंबी उम्र के लिये सुबह कराया कीर्तन, उन्हीं ने रात में मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : पुलिस हाई अलर्ट पर, DGP, ADG एवं IG कर रहे हैं मॉनिटरिंग…

इसे भी पढ़ें : आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

इसे भी पढ़ें : वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड पुलिस के 2006 बैच की IPS...

CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…

Ranchi : झारखंड अब डिजिटल बुनियाद की भी नई इबारत...

“जे नाची से बाची,” अब झारखंड की कहानियां जायेंगी बड़े पर्दे तक…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियों की कमी...

फिल्मकारों से मिले CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… जानें

Ranchi : जंगल, पहाड़, लोकगीत, जनजातीय जीवन और संघर्ष की...