UP : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एहतियात का घेरा और मजबूत कर दिया है। राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पूरा फोकस कानून-व्यवस्था पर रहा। DGP राजीव कृष्ण, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और IG लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार पुलिस कंट्रोल रूम से प्रदेशभर की स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहे। प्रदेश के सभी जिलों से रियल टाइम फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रत्याशित स्थिति पर तत्काल निर्णय लेकर कार्रवाई की जा सके।
हर जिले से रिपोर्ट, हर गतिविधि पर नजर
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और आला अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी रखने को कहा गया है। अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि किसी भी सूचना को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने साफ किया है कि शांति व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बल को हर परिस्थिति में त्वरित, संयमित और प्रभावी कार्रवाई के लिये तैयार रहने को कहा गया है। स्थानीय स्तर पर लगातार फीडबैक लेकर हालात का आकलन किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित चुनौती का समय रहते सामना किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…
इसे भी पढ़ें : वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…
इसे भी पढ़ें : JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो








