spot_img

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को रांची के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होनी थी। लेकिन सरकार के निर्देश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी का हवाला देते हुये आयोग ने परीक्षा टाल दी।

JPSC ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि और संशोधित कार्यक्रम अलग से जारी किये जायेंगे। अभ्यर्थियों से केवल www.jpsc.gov.in पर जारी आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में JPSC परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराया हुआ है। बुधवार को रांची में छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला सामने आया है। हालांकि आयोग ने अपने आदेश में सरकारी निर्देश और परीक्षा संचालन में आई गड़बड़ी को ही कारण बताया है।

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

इसे भी पढ़ें : रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...