spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत बोले, “धरती पर भगवान की तरह हो रही आपकी नियुक्ति”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सुबह आज और भी खास थी। दुर्गा पूजोत्सव की धूम के बीच CM हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक और चिकित्सा पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। 160 चेहरे – 160 उम्मीदें – और उनके साथ जनता के लिए एक नई किरण। CM ने कहा, “धरती पर भगवान की तरह आपकी नियुक्ति हो रही है। सीमित संसाधनों में भी जुनून और संवेदनायें अगर हों, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।” उनका संदेश साफ था – गरीब, कमजोर और असहाय लोगों के लिए आपकी संवेदनायें यथार्थ में दिखाई दें। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू होनी चाहिये, ताकि सेवा की भावना और बढ़े, और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बने। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आज 54 सहायक प्राध्यापक, 55 विशेषज्ञ पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी और 13 दंत चिकित्सक न केवल नियुक्त हुये, बल्कि सपनों और उम्मीदों का जिम्मा भी अपने हाथों में लिया।मुख्यमंत्री का संदेश: “समस्या हम पैदा करते हैं, समाधान भी हमें ही निकालना है। सेवा की राह पर हर कदम मायने रखता है।” इस नियुक्ति के साथ झारखंड की स्वास्थ्य यात्रा में एक नया अध्याय शुरू हुआ – जहां केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि उम्मीदों के संजीवनी बने लोग कदम बढ़ा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...