spot_img
spot_img
spot_img

रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आज रांची डीसी छवि रंजन ने कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तर पर बनाए गए सभी कोषांगों के साथ बैठक की। इसमें सभी सेल के वरीय पदाधिकारियों के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट के साथ वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बढेगा कोविड-19 जांच का दायरा

बैठक में सबसे पहले उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कोविड-19 जांच के बारे में जानकारी ली। संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए डीसी ने जिला में जांच का दायरा बढाने का निदेश दिया। सिविल सर्जन रांची से जांच टीम के बारे में जानकारी हासिल करते हुए उन्होंने टेस्टिंग सेल के पदाधिकारी को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बेड एवं ऑक्सीजन आपूर्ति की ली जानकारी

डीसी छवि रंजन ने बैठक के दौरान जिला कोविड अस्पताल में बेड एवं ऑक्सीजन आपूर्ति के बारे में भी सिविल सर्जन से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बेड वाइज ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा करें। डीसी ने सिविल सर्जन को विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों में कितने जगह ऑक्सीजन कंस्ंट्रंेटर हैं, कितने जगह पाइपलाइन और सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही है, इसकी रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी विभिन्न सीएचसी में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए डीसी ने प्रतिदिन कितने कोविड-19 मरीजों को कॉल किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। डीसी ने कहा कि जिले में कितने सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीज हैं, डॉक्टर्स नियमित रूप से परामर्श दे रहे हैं या नहीं, मरीजों को मेडिसिन किट मिला या नहीं और कंटेनमेंट जोन बने या नहीं इसके डेली रिपोर्ट दें।

बैठक के दौरान डीसी  छवि रंजन द्वारा जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य के भी समीक्षा की गई। 12-14 एवं 15-18 वर्ष आयु वर्ग के वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में माइक्रो प्लान बनाकर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाए। डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और एमओआईसी द्वारा सभी स्कूलों के लिए माइक्रो प्लान बना कर 2 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निदेश दिया। अन्य कोषांगों की समीक्षा करते हुए भी डीसी  द्वारा संबंधित वरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कोविड से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें-उपायुक्त

लंबे समय बाद कोविड-19 संक्रमण से रांची में एक व्यक्ति की मौत के बाद रांची डीसी ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। डीसी  ने कहा कि सामान्य स्थिति में संक्रमण से मौत गंभीर है। रांची वासियों से डीसी ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही डीसी ने कोविड-19 का टीका लेने की अपील भी लोगों से की है ताकि कोरोनावायरस के खतरे को कम किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिटिया की शादी के लिए सरकार देगी 51 हजार, जान‍िए पूरा प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...