MP : भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला की गिरी हरकत से आहत आदिवासी युवक दशमत रावत को आज भोपाल बुलाया गया। CM शिवराज सिंह चौहान ने दशमत के पैर धोये और उन्हें शॉल ओढ़ाकर मान-सम्मान दिया। CM ने उनसे कहा कि मन दुखी है, मुझे बहुत दुख हुआ। मैं माफी चाहता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान समान है। CM ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्ते हो। मेरे लिये जनता ही भगवान है। जनता की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। हम यह मानते हैं हर इंसान में ही भगवान निवास करता है। भाई दशमत के साथ अन्याय हुआ है। मेरा मन दर्द और पीड़ा से भरा हुआ है, इसलिए दशमत को मैंने यहां बुलाया। मन मेरा गहरी वेदना से भरा हुआ था। मन में बहुत तकलीफ थी। बहुत ही अमानवीय घटना हमारे भाई के साथ घटीं। मैं अंतरात्मा से मानता हूं गरीब ही हमारे लिए पूज्य हैं। गरीब का अपमान, हम सब का अपमान है। CM के ये बोल मीडिया में खूब वायरल हो रहा, वैसे CM ने दुखी मन से ट्वीट भी किया। उन्होंने दशमत की पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें आश्वत किया कि मुख्यमंत्री तेरे साथ है।
यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है।
किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। pic.twitter.com/vCuniVJyP0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 6, 2023
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर भाजपा विधायक के पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा पेशाब करने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से सियासत गरमाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CM शिवराज सिंह चौहान ने दशमत से पूछा कि बच्चे पढ़ रहे हैं? छात्रवृत्ति मिलती है? कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाडली लक्ष्मी है। पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? CM ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। दशमत ने CM को बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है।
यहां याद दिला दें कि भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का दशमत रावत के ऊपर पेशाब करते 9 दिन पुराना वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई हैं। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के जुर्म में बीते मंगलवार की देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय है। कानून अपना काम कर रहा है। CM के कहने पर प्रवेश शुक्ला पर NSA लगाया गया है। उसे रीवा जेल में रखा गया है। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।








