spot_img

रांची में सामूहिक दु’ष्कर्म, अब तक पकड़े गये 14…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को पुलिस ने आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को रातू के काठीटांड़ इलाके से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बालिग और पांच नाबालिग हैं। बालिग आरोपी गणेश बैठा, कुणाल उरांव और ऋतिक उरांव को जेल भेज दिया गया है।पांचों नाबालिगों को प्रोबेशन होम भेजा गया है। इससे पहले पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

दो दिन तक बनीं दरिंदगी का शिकार

पुलिस पूछताछ में पता चला कि जांच के अनुसार 9 जुलाई को दोनों नाबालिग लड़कियों को लाया गया। उन्हें स्मार्ट सिटी घुमाने की बात कही गई। इसके बाद भगवान होटल के पीछे स्थित एक कमरे में ले जाया गया। वहीं दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। जांच में सामने आया कि 10 जुलाई को दोनों लड़कियों को फिर निशाना बनाया गया। दूसरे आरोपियों ने भी उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

छापेमारी जारी, जांच भी तेज

सूचना मिलते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। एक के बाद एक आरोपी गिरफ्तार होते गये। अब तक कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : आंसू गैस, प’थराव और हं’गामे से राजधानी में तनाव… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DGP की संदिग्ध मौ’त से मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुरानी या नई? कहां से बुक करें ट्रेन टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें : Mahindra BE 6 पर बंपर ऑफर, खरीदने का शानदार मौका…

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर गूंजी किलकारी, 150 साल में पहली बार हुआ ऐसा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...