Koderma(Aaftab Aalam) : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सदर अस्पताल कोडरमा के चिकित्सक डॉ कुमार सौरभ को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। डॉ कुमार सौरभ को अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आलोक में कार्यमुक्त किया गया। खबर है कि सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत पदस्थापित डॉ सौरभ अभी भी अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। इस बात की शिकायत DC मेघा भारद्वाज से भी की गई। इससे पहले डॉ सौरभ से स्पष्टीकरण मांगी गई थी, विभाग ने डॉ सौरभ को लिखे पत्र में कहा है कि वायरल वीडियो लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। वैसे डॉ सौरभ की तरफ से उनका कोई पक्ष अबतक सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें








