kohramlive desk : फ्रांस की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने इस साल अप्रैल में इंडियन मार्केट में अपनी पहली कार Citroen C5 Aircross SUV लांच की थी। इस एसयूवी की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.90 लाख रुपये है। अब कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में एक और छोटी एसयूवी Citroen C3 को लांच करने की तैयारी में है। इसकी कीमत कम होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे सितंबर में उतारेगी।
16 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू
कंपनी Citroen C3 एसयूवी का 16 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू करेगी। Citroen C3 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का उत्पादन भारत में ही होगा। पहले कंपनी इसे इस साल के आखिर तक बाजार में उतारने वाली थी। अब अगले साल यानी 2022 की शुरुआत में भारतीय बाजार में इसकी बिक्री शुरू होगी। इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन सामान्य इंटर्नल कंब्शन इंजन (ICE) इंजन जैसा ही होता है। इंजन में पेट्रोल और इथेनॉल या मेथनॉल के मिश्रण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी में 1.6 लीटर 4-सिलिंडर नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन दे सकती है, जो 118 bhp का पावर और 158 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (CMP) पर निर्मित पहली कार
C3 SUV ब्रांड के नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (CMP) पर निर्मित Citroen की पहली कार होगी। Citroen ने अपनी C3 SUV की कीमत को यथासंभव कम रखने की योजना बनाई है। इसके लिए, कार निर्माता ने स्थानीय मांग को देखते हुए, टाटा के इंजीनियरों को C3 को विकसित करने के लिए CMP प्लेटफॉर्म को अलग करने का मिशन सौंपा था।
10 लाख से भी हो सकती कम कीमत
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Citroen C3 एसयूवी को इंडिया में 10 लाख रुपये से कम कीमत पर लांच कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Kia Sonet (किआ सोनेट), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Renault Kiger (रेनो काइगर) और Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) जैसी कारों से होगा।
Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो
Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग
Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…
Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो




