spot_img

रांची में ऑटो चालक की मौ’त के बाद हंगामा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में एक ऑटो चालक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान सेक्टर-3 झोपड़ी निवासी सूरज नायक के रूप में हुई। घरवालों ने इल्जाम लगाया कि सूरज ने एक फाइनेंस कंपनी से EMI पर बैट्री ऑटो खरीदा था। कुछ समय से किस्त भुगतान को लेकर रिकवरी एजेंट और मैनेजर उस पर दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि एजेंट घर आकर गाली-गलौज करते थे। धमकी भी देते थे। इससे सूरज तनाव में था।

मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि ऑटो की मासिक किस्त 11,650 रुपये थी। एक किस्त बकाया थी। सोमवार को फोन कर धमकी दी गई थी। इल्जाम है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण सूरज ने यह कदम उठाया। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग धुर्वा थाना पहुंचे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सेक्टर-3 मार्केट के पास सड़क जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया। प्रशासन ने जांच और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। धुर्वा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुमन देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल फाइनेंस कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने लोग…

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणियां, कांप जायेगी रूह…

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…

इसे भी पढ़ें : घर में रेड, सामने आया ‘मौ’त’ का कारखाना, इलाके में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर के दो खासमखास गुर्गे अरेस्ट, स्कॉर्पियो में घूम रहे थे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

Chauparan(Krishna Paswan) : खेल के मैदान को बचाने के...

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...