spot_img

मां ने अपने सगे बेटे का श’व लेने से किया इनकार… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग से यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। मौत के बाद उसकी मां ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिवार के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अस्पताल जाकर शव की पहचान करने को कहा था। लेकिन परिवार नहीं गया। प्रभास की मां ने कहा, “उसने जो किया, उसकी सजा उसे मिल गई। मैं उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। जहां चाहें, उसका अंतिम संस्कार कर दें।”

मां ने यह भी कहा कि प्रभास किसी की बात नहीं सुनता था। वह नशे का आदी था और गलत संगत में रहता था। उनके मुताबिक, जो हुआ वह उसके कर्मों का नतीजा है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के प्रभास मंडल को घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराने के लिए क्राइम सीन पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। पुलिस का दावा है कि उसने एक राउंड फायर किया और भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस के इस्तेमाल किये गये खोखे बरामद किये हैं। मामले में फोरेंसिक जांच और मजिस्ट्रेट स्तर की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां याद दिला दें कि प्रभास मंडल को बारुईपुर में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, कई के दबे होने की आशंका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में ऑटो चालक की मौ’त के बाद हंगामा…

इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने लोग…

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणियां, कांप जायेगी रूह…

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, कई के दबे होने की आशंका… देखें वीडियो

Kohramlive : महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार...

रांची में ऑटो चालक की मौ’त के बाद हंगामा…

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र...

होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने लोग…

Giridih : गिरिडीह के धनवार स्थित डिस्कवरी होटल में...

बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणियां, कांप जायेगी रूह…

Kohramlive : दुनिया जब भी किसी बड़े संकट, युद्ध...

जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…

Ranchi : राजधानी रांची की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान...