कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना Vaccine के उत्पादन और निर्यात को लेकर चीन अन्य देशों से काफी आगे निकल गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वैक्सीन की करोड़ों खुराक निर्यात करने के लिए चीन की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब निर्यात करने के लिए चीन को Vaccine रेग्यूलेटर से मंजूरी मिलने की जरूरत है। विदेशों में वैक्सीन की करोड़ों खुराक निर्यात करने के लिए चीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खास व्यवस्था की है, जहां कम तापमान में वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा Dam बनाएगा चीन
देशों को भी वैक्सीन सप्लाई करने का वादा किया है
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही महीने में चीन कई देशों को वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर देगा। चीन की 4 कंपनियों की ओर से तैयार की गईं। पांच कोरोना Vaccine के फेज-3 ट्रायल चल रहे हैं। कुल 16 देशों में चीनी वैक्सीन के ट्रायल हो रहे हैं। सबसे पहले चीन उन्हीं देशों को वैक्सीन निर्यात करेगा, जहां उसकी वैक्सीन के ट्रायल हो रहे हैं। हालांकि, चीन ने अन्य देशों को भी वैक्सीन सप्लाई करने का वादा किया है, जिनमें कई विकासशील देश शामिल है।
इसे भी पढ़ें :Infosys में 0.91% हिस्सेदारी रखने वाली है ब्रिटिश क्वीन से भी अमीर
कंपनी ने कहा कि 2021 में वह वैक्सीन की एक अरब खुराक का उत्पादन
चीनी कंपनी सिनोवैक बायोटेक ने ब्राजील को 4 करोड़ 60 लाख और तुर्की को 5 करोड़ वैक्सीन की खुराक सप्लाई करने के लिए डील की है। कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने मैक्सिको को 3 करोड़ 50 लाख खुराक देने के लिए करार किया है। वहीं, सिनोफार्म कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि दर्जनों देशों ने उसकी Vaccine खरीदने की इच्छा जताई है। कंपनी ने कहा कि 2021 में वह वैक्सीन की एक अरब खुराक का उत्पादन कर सकती है। चीनी कंपनी सिनोवैक बायोटेक ने ब्राजील को 4 करोड़ 60 लाख और तुर्की को 5 करोड़ वैक्सीन की खुराक सप्लाई करने के लिए डील की है। कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने मैक्सिको को 3 करोड़ 50 लाख खुराक देने के लिए करार किया है।
इसे भी पढ़ें :UK बना कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला European country












