spot_img

UK बना कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला European country

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अगले हफ्ते से लगने लगेगा अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर का टीका

कोहराम लाइव डेस्क: ब्रिटेन कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है। उसने अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक (BioNTech) की ज्‍वाइंट कोरोना वैक्सीन को बुधवार को अप्रूवल (Approval) दे दिया। उम्मीद है कि क्रिसमस से पहले यानी अगले हफ्ते से ही ब्रिटेन के लोगों को इसके टीके लगने शुरू हो जाएंगे। फाइजर और बायोएनटेक की यह  ज्‍वाइंट कोरोना वैक्सीन फेज-3 ट्रायल में 95% असरदार साबित हुई थी। मंजूरी से पहले UK की मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने कहा था कि सेफ्टी से समझौता किए बिना वह फाइजर वैक्सीन को जितना कम समय में हो सके, अप्रूवल दे देगी।

इसे भी पढ़ें : तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा Dam बनाएगा चीन

40 करोड वैक्‍सीन खरीदने पर सहमति

फाइजर ने ही अमेरिका में भी अप्रूवल के लिए FDA में अप्लाई कर दिया है। अब तक फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, रूस के स्पूतनिक V और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन के ही फेज-3 के नतीजे सामने आए हैं। UK ने सात अलग-अलग प्रोड्यूसर्स से 40 करोड़ वैक्सीन खरीदने पर सहमति जताई है।

इसे भी पढ़ें : Infosys में 0.91%  हिस्सेदारी रखने वाली है ब्रिटिश क्‍वीन से भी अमीर

10 मंथ में ही रियलिटी तक आएगी वैक्सीन

आमतौर पर किसी भी वैक्सीन पर रिसर्च से लेकर उसके डेवलपमेंट और अप्रूवल तक 10 साल भी लग जाते हैं, लेकिन फाइजर की वैक्‍सीन ऐसी पहली वैक्सीन होगी, जो महज 10 महीने में कॉन्सेप्ट से रियलिटी तक पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें : निशा बनीं पाकिस्तान की पहली Transgender Lawyer

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...