spot_img

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा Dam बनाएगा चीन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  इंडिया ने कहा – ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का करें पालन

कोहराम लाइव डेस्क: चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर अब तक का सबसे बड़ा Dam बनाने जा रहा है। अगले साल से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देगा। चीन के सरकारी मीडिया ने  इस संबंध में बताया कि  बनने से दक्षिण एशियाई देशों से सहयोग के रास्ते  ओपन होंगे। इस प्रोजेक्ट  को लेकर भारत ने चीन से ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का पालन करने को कहा है।

भारत और बांग्लादेश की चिंता

चीन ने 14वीं पंचवर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र पर हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट बनाने की बात कही है। इस बड़े Dam की तैयारी ने भारत और बांग्लादेश की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही देश ब्रह्मपुत्र के पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि चीन ने इन चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह दोनों देशों के हितों का ध्यान रखेगा।

इसे भी पढ़ें :निशा बनीं पाकिस्तान की पहली Transgender Lawyer

भारत को पानी के इस्तेमाल का हक

ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश को ब्रह्मपुत्र का पानी इस्तेमाल करने का अधिकार मिला हुआ है। भारत ने चीन के अधिकारियों से समझौते का पालन करने को कहा है। भारत ने यह भी कहा है कि चीन ध्यान रखे कि नदी के ऊपरी हिस्से में किसी भी गतिविधि से निचले हिस्सों में बसे देशों को नुकसान न हो।

आंतरिक सुरक्षा पुख्ता होगी, पानी की उपलब्‍धता भी बढ़ेगी : चीन

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से वहां के पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन यान झियोंग ने कहा- यारलंग जोंगबो (ब्रह्मपुत्र का तिब्बती नाम) नदी के निचले इलाके में इस प्रोजेक्ट के बन जाने से आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी। पानी की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें :Infosys में 0.91%  हिस्सेदारी रखने वाली है ब्रिटिश क्‍वीन से भी अमी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...