कोहराम लाइव डेस्क : पाकिस्तान और चीन की दोस्ती जगजाहिर है। एक-दूसरे के यहां हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों से मुंह मोड़कर, दोनों ही देश एक-दूसरे की मदद को कई बार सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना को कोविड-19 वैक्सीन का पहला बैच सौंप दिया। इस तरह से पाकिस्तानी सेना पहली सेना हो गई है, जिसे चीन ने कोरोना का टीका दिया है।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पीएलए ने इसके साथ ही, कंबोडियन आर्मी के लिए भी रविवार को वैक्सीन भेजी है। चीन के कंबोडिया के साथ रिश्ते भी काफी करीबी हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को टीकों को भेजे जाने पर अलग-अलग बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तानी सेना अपने चीनी समकक्ष से ‘वैक्सीन सहायता’ प्राप्त करने वाली पहली सेना है।
इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे
वैक्सीन चीन की सरकारी दवा कंपनी सिनोफार्म द्वारा बनाई गई है। बयान में कहा गया है कि चीनी PLA इंसानों के लिए सामान्य स्वास्थ्य के समुदाय के निर्माण में सकारात्मक योगदान देती रहेगी।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने कंबोडियाई सेना को वैक्सीन दिए जाने पर इसी तरह का बयान देते हुए कहा, “कंबोडियन सेना चीनी सेना से कोविड वैक्सीन की सहायता पाने वालों में से एक है।” चीनी मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि पिछले हफ्ते चीन ने 500000 कोरोना वैक्सीन्स की खुराकों को पाकिस्तान भेजा है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इस्लामाबाद से वैक्सीन में सहायता करने का वादा किया था।
इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार
चीन इन 13 देशों को दे रहा वैक्सीन
चीन ब्रुनेई, नेपाल, फिलीपींस, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, श्रीलंका, मंगोलिया, फिलिस्तीन, बेलारूस, सिएरा लियोन, जिम्बाब्वे और इक्वेटोरियल गिनी को भी कोरोना वैक्सीन दे रहा है।
इसे भी पढ़ें :टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल










