चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा जिले के टोकलो के जंगल में माओवादियों की सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़। दोनों ओर से हुई जमकर गोलीबारी। इसमें कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया। उसे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें : Homosexual जोड़े ने रचाई शादी, जानें कैसे मच गया बवाल…
जंगल में भाग गए माओवादी
सुरक्षा बलों ने जब माकूल जवाब दिया तो माओवादी भाग गए और घने जंगल में चले गए। इसके बाद पुलिस सर्च अभियान में जुट गई है। सूचना मिली है कि मुठभेड़ में कई माओवादियों को भी गोली लगी है। कई हथियार और सामान मिलने की भी खबर है।
इसे भी पढ़ें : पलामू के नेवी जवान की महाराष्ट्र में हत्या, 10 लाख नहीं दिया तो जला डाला












