spot_img

टुकड़े-टुकड़े कर बनाया कुत्तों का निवाला जाने कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऐसी खबर किसी को भी हैरान करने के साथ परेशानी भी करेगी कि कोई महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को जान से ही नहीं मार डाला, बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े कर कुत्‍ते को भी खिला दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं संयुक्त अरब अमीरात में एक ऐसी ही महिला की। उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का मर्डर करने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। फिर लोगों और कुत्तों को खिला दिया। इस महिला को ये पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और महिला से शादी करने का प्लान कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :Narcotic की टीम ने रांची से किया पीछा, फिर वाहन से जो मिला…

सात साल से डेट कर रहा था कपल

जानकारी के अनुसार, ये कपल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था और दोनों मोरक्को में रहते थे। एक दिन इस शख्स ने इस महिला के घर पहुंचकर उसे बताया कि वो किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। इतना सुनने के बाद ये महिला अपना आपा खो बैठी और उसने अपने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया।

महिला की उम्र 30 साल

इस महिला की उम्र 30 साल है और दोनों के बीच 10 साल का अंतर था। महिला ने इसके बाद अरब की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश मैचबूश में इस शख्स के शरीर के कुछ हिस्सों को डालकर पका दिया। यूएई के अलावा ये डिश बहरीन देश में भी काफी मशहूर है और ये काफी हद तक बिरयानी की तरह ही होती है।

इसे भी पढ़ें :बैंक का 29.88 लाख डकारने वाला राजीव रंजन गिरफ्तार

भाई को मिक्‍सर ब्‍लेंडर में मिला मरे भाई का दांत

कोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला ने ये डिश कुछ पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को खाने के लिए दी थी। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के बाकी शरीर के टुकड़ों को कुत्तों को खिला दिया। कुछ देर बाद इस शख्स का भाई उसे ढूंढता हुआ इस महिला के घर जा पहुंचा और उसे मिक्सर ब्लेंडर में अपने भाई का दांत मिला। इसके बाद उसे काफी शक हुआ तो उसने महिला से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

महिला ने स्‍वीकार किया अपना अपराध

इस शख्स ने फिर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस के सामने इस महिला ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इस महिला को एक मेंटल अस्पताल में भी ले जाया गया है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस महिला को कोई मानसिक समस्या तो नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :नौकरानी ने घर के बच्‍चों पर किया रॉड से हमला, फिर फंदे पर झूलती मिली उसी की लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...