spot_img

बच्‍चों की पढ़ाई हुई महंगी, किताबों और कॉपियों के बढ़े दाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़तीं कीमतें तो परेशान कर ही रही हैं, अब बच्‍चों की पढ़ाई की महंगाई से अभिभावक परेशान हैं। यूपी के सहारनपुर में किताबों के दाम भी 10% से 20% बढ़ चुके हैं। बुक की दुकानों पर अभिभावकों और बच्चों की लाइन लगी है। अभिभावक महंगाई पर कुछ बोलने से भी कतरा रहे हैं। उनका मानना है कि बोलेंगे तो कहीं स्कूल से बच्चों का नाम न कट जाए।

एक अप्रैल से CBSE का नया सत्र शुरू

एक अप्रैल से CBSE का नया सत्र शुरू हो गया है। स्कूलों ने नए सेशन के सिलेबस की लिस्ट भी अभिभावकों के हाथों में थमा दी है। स्टेशनरी बाजार में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कॉपी-किताबों के दामों में करीब 10% से 20% की वृद्धि हुई है। निजी प्रकाशनों से नर्सरी का कोर्स 1200 से 1500 रुपए तक मिल रहा है। कक्षा एक से पांचवी तक का कोर्स 2000 से 3500 रुपए में मिल रहा है। छठी से आठवीं तक का कोर्स 3300 से 3800 रुपए तक मिल रहा है। इंटरमीडिएट की किताबों के दाम 4000 से 4500 रुपए तक हो गए है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की यही किताबें सिर्फ 400 से 500 रुपए तक में मिल जाती हैं। ये किताबें बाजार में मुश्किल से मिल रही हैं।

डिपो से नहीं आ रहीं एनसीईआरटी की किताबें

शहर के प्रमुख पुस्तक विक्रेता का कहना है कि डिपो से ही NCERT की पुस्तकें नहीं आ रही है। जबकि निजी संस्थाओं यानी प्राइवेट स्कूलों की तादाद बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि सस्ती मिलने वाली NCERT की किताबों को CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूल लागू नहीं करते हैं। सभी स्कूलों की चिन्हित दुकानें हैं। अभिभावकों को लिस्ट थमा कर दुकान का पता भी बताया जा रहा है। सहारनपुर में CBSE बोर्ड के 135 और ICSE बोर्ड के मात्र दो ही स्कूल है। इनमें करीब 85 हजार बच्चे पढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्‍लर्क और प्‍यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे

इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…

इसे भी पढ़ें : जम्‍मू में कश्‍मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …

इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्‍टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...