Jamshedpur(BINOD KESHARI) : टारगेट में छोटू पासवान था। बदला लेने की नीयत से अनूप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली उसे मारना चाहता था। सटीक सूचना पाकर वह छोटू तक पहुंच भी गया था, पर ऐन वक्त पर उसका निशाना चूक गया। उसकी पिस्टल से निकली गोली अमित सिंह को जा लगी। अमित सिंह की हत्या का कोई इरादा नहीं था। वह मर्डर करना चाहता था छोटू का। पर उसकी एक चूक से उसका दोस्त अमित सिंह मारा गया। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के पुलिस कप्तान डॉ एम तमिल वाणन ने किया। एसएसपी ने बताया कि मर्डर केस में अनूप बंगाली का नाम सामने आने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। मिली एक गुप्त सूचना पर अनूप बंगाली को पुरुलिया से पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में बताया कि कुछ दिन पहले बर्मामाइंस के विनोद बाबा आश्रम के पास बैठ कर दारू पी रहा था। उसी समय उसे छोटू पासवान के बारे में बताया गया। पासवान ने उसके करीबी छोटू सोनू और भाई सन्नी को मारा-पीटा था। वह बदले की आग में धधक रहा था। छोटू को मारने के चक्कर में अमित सिंह मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा गोली मिली है। गिरफ्तार अनूप बंगाली के खिलाफ केवल जमशेदपुर के विभिन्न थानों में 9 मामले दर्ज हैं। सुनें क्या बोले जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन…
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्ति का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन के PA
इसे भी पढ़ें :OMG! रोहित के छक्के से बच्ची जख्मी, देखें हिटमैन का करारा शॉट
इसे भी पढ़ें :ऐतराज जताने वाले मामा का क्या हाल किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में ब*मबाजी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रिश्ता तय करने गये मुर्मू की डेड बॉडी इस हाल में मिली














