spot_img

बिरला की बेटी अंजलि गई कोर्ट की शरण में, आया अहम फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपनी सुनवाई में गूगल और X को उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को हटाने के आदेश दिये हैं। खबर है कि अंजलि बिरला के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले गये थे, जिसमें यह इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने अपने पिता ओम बिरला के प्रभाव के चलते ही पहली बार में UPSC परीक्षा पास कर ली। इसी आरोप को लेकर उनकी बेटी अंजली ने दिल्ली हाई कोर्ट की शरण में जाकर तत्काल सुनवाई की मांग की। इसपर सुनवाई करते हुये कोर्ट ने गूगल और X को 24 घंटे के अंदर सभी पोस्ट को हटाने के आदेश दिये हैं। यहां याद दिला दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि ने साल 2019 में UPSC परीक्षा दी थी। बीते साल उन्होंने ट्रेनिंग पूरी की। अंजलि भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) में अधिकारी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि ने दायर याचिका में एक्स, गूगल और अज्ञात लोगों को पक्षकार बनाया। वहीं कहा कि “कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक षड़यंत्र के तहत चलाया जा रहा है, वहीं बेबुनियाद आरोप लगाकर उनके पिता की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावे मान हानिकारक और झूठे हैं, इसलिये इन्हें सोशल मीडिया से हटाया जाये। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अंजलि एक IAS अधिकारी हैं।

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल से रिहा किये गये इतने बंदी… जानें

इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को फिर किया गया शिफ्ट… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :पहली सोमवारी को लेकर रांची पुलिस ने कसी कमर, SSP बोले…

इसे भी पढ़ें :लग्जरी गाड़ी से हो रही मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :PM का बड़ा ऐलान, भारत देगा 1 मिलियन डॉलर…. जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें

इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...