spot_img
spot_img
spot_img

ऑस्ट्रेलिया में बने पिस्टल मिले एक यात्री बस में, इस गैंगस्टर से है नाता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : यात्री बस चेकिंग के दौरान गोपालगंज में दो हथियार तस्करों कमल रावत एवं संतनु शिवम के पास से ऑस्ट्रेलिया निर्मित उम्दा किस्म के चार पिस्टल मिले। ये सभी पिस्टल मिठाई के डिब्बे में छुपाकर एक बैग में रखे मिले। पुलिस को यह कामयाबी गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दरम्यान मिली। गोपालगंज पुलिस का दावा है कि पकड़े गये दोनों हथियार तस्कर कमल और संतनु कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक्टिव मेंबर हैं। दोनों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट पर पुलिस राजस्थान के अजमेर और अन्य जगहों पर छापामारी कर रही है। इन दोनों का इरादा खतरनाक था। ये मुजफ्फरपुर एवं मोतीहारी में किसी बड़ी वारदात अंजाम देने वाले थे। गिरफ्तार कमल रावत अजमेर बंगलिया वास थाना क्षेत्र के केशरपुरा गांव का रहनेवाला है, वहीं संतनु शिवम मुजफ्फपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बोवारीडीह गांव का रहनेवाला है।

इधर, गैंगस्टर अमन साहू के खासमखास मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है कि बरामद हथियार उसके हैं। गिरफ्तार कमल राउत गैंग का एक्टिव मेंबर है, वहीं संतनु का गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। कुख्यात मयंक सिंह का कहना है कि मेराल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य स्थल में फायरिंग करने के जुर्म में विक्रम नाम के जिस लड़के को पकड़ा गया है, वह इस कांड में नहीं था। फायरिंग की जिम्मेदारी खुद उसने ली है। मयंक सिंह ने पोस्ट में कहा है कि रांची, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़ और चतरा में कोई कारोबारी उसके मर्जी के बिना काम नहीं कर सकता। गैंगस्टर अमन साहू से उसका संपर्क हो या नहीं, इसका कोई फर्क उसे नहीं पड़ता। वह अपने दम पर हर फैसला लेता है।

इसे भी पढ़ें :कल शाम तक के लिये इंटरनेट सेवा बंद, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल से रिहा किये गये इतने बंदी… जानें

इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को फिर किया गया शिफ्ट… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :पहली सोमवारी को लेकर रांची पुलिस ने कसी कमर, SSP बोले…

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें

इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...