spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बजट में बिहार के लिये पिटारा, मोबाइल और कैंसर की दवाएं हुई सस्ती

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि वैश्विक स्‍तर पर भारत की वृद्धि एक चमकता सितारा बना हुआ है, जो आने वाले वर्षों में ऐसा ही बना रहेगा। बजट में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्पेशल योजना लाने का वादा भी किया गया। बजट में उन्हाेंने नई कर व्यवस्था चुनने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का ऐलान किया है। टैक्‍स स्‍लैब में इस बदलाव से करदाताओं को 17.5 हजार रुपये का फायदा होगा। बजट में पारिवारिक पेंशन पर छूट की सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने बिहार के लिए पिटारा खोलते हुये हवाई अड्डों सहित अन्य कई परियोजनाओं के लिए 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव रखा। इनमें तीन एक्सप्रेस-वे, विरासत गलियारों, नये हवाई अड्डे, एक बिजली संयंत्र एवं खेल से संबंधित बुनियादी ढांचे वाले योजनाओं की रूपरेखा पेश की। 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने का ऐलान किया। गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जायेगा। बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा के विकास में सहयोग करने, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाने का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार के 25 हजार ग्रामीण बस्तियों में मौसम के अनुकूल सड़कें बनाई जायेगी। नेपाल से आने वाली बाढ़ को रोकने के लिये 11,500 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता दी जायेगी।

नये बजट में टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गये। इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है। सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है। कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया। वहीं, मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है। चमड़े से बनी वस्तुएं, मछली का भोजन सस्ती हो गई। प्लेटिनम एवं
लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटी है। वहीं, लिथियम आयन बैटरी सस्ती करने की घोषणा की गई है। मतलब इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते हो सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। जिससे एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी।

वित्त मंत्री ने ‘आयकर अधिनियम 1961’ की व्यापक समीक्षा करने का ऐलान किया, जिससे टैक्स संबंधी विवाद और मुकदमेबाजी कम होगी। इसको 6 महीने में पूरा करने का प्रस्ताव है। बजट में निवेशकों के सभी वर्गों पर लगने वाले एंजल टैक्स को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे देश के स्टार्टअप को फायदा और बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसमें 5000 रुपये प्रति महीने इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता दी जायेगी।

बजट काे लाेकसभा में पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने स्थापित परंपरा के तहत राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से बजट पेश करने की अनुमति ली। इसके बाद केंद्रीय बजट 2024-25 काे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार वित्‍त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...