Chatra : चतरा पुलिस ने अफीम और डोडा की एक बड़ी खेप के साथ एक तस्कर राजू कुमार सिंह को धरा है। उसके पास से 14 किलो 835 ग्राम अफीम और 10 किलो 690 ग्राम डोडा मिले हैं। राजू का एक दोस्त मंगर गंझू भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार तस्कर राजू नवाडीह गांव का रहनेवाला है। धराया तस्कर राजू ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले क्लू पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह दोनों तस्कर एक झोपड़ी के अंदर अफीम और डोडा छुपाकर रख यहीं से सौदा कर रहे थे। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस को यह कामयाबी मिली।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में गुंडई बर्दास्त नहीं : ASP मूमल
इसे भी पढ़ें : गाड़ी पर रुतबा जताने वालों की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें
पुलिस कप्तान राकेश रंजन को यह गुप्त सूचना मिली कि नशे को कुछ सौदागर आज एक बड़ा डील करने वाले हैं। यह सबकुछ भुइयांडीह के पास चिलोय जाने वाले रास्ते में एक झोपड़ी से होने वाला है। इस सूचना को पुलिस कप्तना ने गंभीरता से लिया। प्रशिक्षु DSP धनंजय राम के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बना उन्हें तस्करों को पकड़ने का टास्क दिया। गठित टीम सही लोकेशन पर पहुंच कर झोपड़ी को चारों तरफ से पहले घेर लिया। इसके बाद झोपड़ी में धावा बोला। इसके बाद पुलिस ने तस्कर राजू कुमार सिंह को अफीम और डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसका एक दोस्त मंगर गंझू भाग निकलने में कामयाब रहा। वह कुंदा थाना क्षेत्र के चुरकी सलगी गांव का रहने वाला है। टीम में प्रशिक्षु DSP धनंजय राम, सदर के इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार हेंब्रम, सिकंदर सिंकु व जिला बल के कई जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में गुंडई बर्दास्त नहीं : ASP मूमल
इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में बीतेगा सरहुल… देखें
इसे भी पढ़ें : सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो












