- निवर्तमान मेयर भोलू पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सात महीने से मनमानी कर रहे हैं आयुक्त
- अपर नगर आयुक्त ने कहा, मानहानि का करूंगा केस
बोकारो : चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त- AMC पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप। निवर्तमान मेयर भोलू पासवान ने लगाए आरोप। श्री पासवान ने कहा कि चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा हमारे कार्यकाल खत्म होने के बाद सात महीने से नगर निगम में पूरी मनमानी से कर रहे हैं भ्रष्टाचार। इसके हमारे पास प्रमाण भी हैं।
नियम विरुद्ध हो रहे हैं सरकारी काम : पासवान
पूर्व मेयर भोलू पासवान ने कहा कि अपर नगर आयुक्त नियम के विरुद्ध सरकारी काम करा रहे हैं। सरकारी राजस्व का दुरूपयोग किया जा रहा है। चास के व्यवसायी और बिल्डर भी इनके भयभीत हैं। नगर निगम के कचरा निष्पादन के लिए थ्रीआर कंपनी को गलत तरीके से टेंडर किया गया है। उन्होंने कंपनी के साथ पार्टनरशिप का भी लगाया आरोप।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP
AMC ने कहा, मुझ पर लगे आरोप निराधार
अपने ऊपर लगे आरोपों पर अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। किसी लोक सेवक के विरुद्ध उनके सक्षम पदाधिकारी के बिना अनुमति इस तरह से बयानबाजी नहीं कर सकते। शिकायत करने का बेशक उनको अधिकार है, मगर यह तरीका पूरी तरह से गलत है। इसके लिए मैं मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से पहले किया रेप, फिर सलवार के नारे से गला दबाकर मार डाला




