Koderma : कोडरमा के चंदवारा थाना के दारोगा रंजीत झा को सस्पेंड कर दिया गया। इनपर बरही विधायक उमा शंकर अकेला से दुर्व्यवहार करने इल्जाम है। यह कार्रवाई जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर की गयी। एएसआई रंजीत झा चंदवारा थाना में पोस्टेड थे। एसपी ने इंस्पेक्टर अवधेश कुमार से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
यहां याद दिला दें कि बीते दिन एक महिला की शिकायत पर चंदवारा थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। जिसके खिलाफ बरही के विधायक उमा शंकर अकेला अपने समर्थकों के साथ चंदवारा थाना के सामने ही धरने पर बैठ गये। इसी बीच चंदवारा थाना के दारोगा वहां आ धमके। दोनों में नोक-झोंक शुरू हो गयी। देखेते ही देखते बवाल हो गया। खूब हो-हल्ला हुआ। मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामले को शांत करवाया। दारोगा पहले भी घूस लेने के मामले में जेल जा चुके है। विधायक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और डीआईजी से भी की है।
इसे भी पढ़ें :पहले कुत्ते ने काटा, फिर कुत्ते को काटा… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें
इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार
इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें












