Kohramlive Desk : ब्रोकन राइस यानी टूटे चावल के निर्यात पर केंद्र सरकार ने आज यानी 9 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड संतोष कुमार सारंगी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है।
खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए उठाया कदम
माना जा रहा है कि देश के कई इलाकों में कम बारिश की वजह से इस साल चावल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसी स्थिति के मद्देनजर भारत में अब खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए गेहूं और चीनी के बाद ब्रोकन राइस यानी टूटे चावल के निर्यात को भी प्रतिबंधित किया गया है।
गेहूं और चीनी के निर्यात पर पहले से प्रतिबंध
कृषि मंत्रालय की मानें तो दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक दक्षिण एशियाई देश भारत में चावल का कुल रकबा इस सीजन में अब तक 12% गिर गया है। भारत ने इसी साल मई में गेहूं के शिपमेंट पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि देश की खाद्य सुरक्षा खतरे में है, क्योंकि कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से गेहूं की पैदावार कम हुई थी। कृषि मंत्रालय ने कहा था कि धान का रकबा 12 अगस्त तक गिरकर 30.98 मिलियन हेक्टेयर (76.55 मिलियन एकड़) रह गया है, जो एक साल पहले 35.36 मिलियन हेक्टेयर था। गन्ने के लिए आवंटित क्षेत्र 5.45 मिलियन से बढ़कर 5.52 मिलियन हेक्टेयर हो गया।
इसे भी पढ़ें :सड़क पर मिले बैग ने पहुंचाया हवालात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब










