spot_img

सड़क पर मिले बैग ने पहुंचाया हवालात… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chas (Parmeshwar Mandal) : एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन के साढ़े दस लाख रुपयों के गायब होने के पीछे के राज को आज बेनकाब कर दिया गया। इस मामले में चास पुलिस ने नकुल महतो और उसकी बीवी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 5 लाख 88 हजार 590 रुपये बरामद किया है। वहीं, बैंक में जमा किये गये 4 लाख 40 हजार रुपयों को फ्रीज कर दिया गया। इस बात का खुलासा आज चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 31 अगस्त को शाम सवा 6 बजे प्रकाश कुमार सिन्हा उर्फ पापे बोकारो एयरटेल पेमेंट बुक का कलेक्शन 10 लाख 58 हजार 10 रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। यह पैसे उसने नीले रंग के बैग में रखा था। बैग बाइक की हैंडल में लटका हुआ था। प्रकाश जब जोधाडीह मोड़ मछली बाजार पहुंचा तो एक टेम्पू से टकराकर गिर गया। वह फिर उठा और बाइक उठाकर वहां से चलता बना। कुछ दूर पहुंचने पर देखा तो उसका रुपयों से भरा बैग गायब था। अपने स्तर से बैग खोजने की हर मुमकिन कोशिश की पर बैग नहीं मिला। इस बाबत प्रकाश ने चास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। रुपयों से भरा बैग खोज निकालने का टास्क दिया गया। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी दरम्यान आज यानी 9 सितंबर को नकुल महतो के घर छापेमारी की गई। उसके घर से 2 लाख 7 हजार 590 रुपये बरामद किये गये। दोनों मियां-बीवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया रुपयों से भरा बैग उन्हें सड़क पर गिरा मिला था। इसमें से 3 लाख 81 हजार रुपये संगीता देवी को रखने के लिए दे दिये थे। संगीता सियालजोरी में रहती है। वहीं, 4 लाख 40 हजार रुपये इंडियन बैंक में जमा कर दिये। पुलिस ने संगीता देवी के पास रखे रुपयों को भी जब्त कर लिया। वहीं बैंक में जमा रुपयों को फ्रीज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ II को दिया गया गन सैल्यूट

इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी

इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…

इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें

इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...